श्रीनिधि डेक्कन ने राजस्थान यूनाइटेड को हराया

Ads

श्रीनिधि डेक्कन ने राजस्थान यूनाइटेड को हराया

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:35 PM IST

हैदराबाद, 12 अप्रैल (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने इंडियन फुटबॉल लीग मुकाबले में रविवार को यहां राजस्थान यूनाइटेड को 2-1 से हराकर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

इस मैच में दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आईं।

ब्रैंडन वानलालरेमडिका ने 17वें मिनट में गोल कर श्रीनिधि डेक्कन एफसी को बढ़त दिलाई, जबकि इसाक नॉर्टे ने 73वें मिनट में गोल कर राजस्थान यूनाइटेड को बराबरी दिलाई।

लालथंखुमा ने 84वें मिनट में निर्णायक गोल कर श्रीनिधि डेक्कन एफसी की जीत सुनिश्चित की।

पी.पी. शफील को 48वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम को झटका लगा। लालरोमाविया को दो पीले कार्ड मिलने के बाद मैदान से बाहर भेज दिया गया, जिसके कारण दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलती रहीं।

श्रीनिधि डेक्कन एफसी आठ मैचों में 15 अंक के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान यूनाइटेड आठ मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता