पुणे, एक फरवरी (भाषा) सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएससीबी) ने पुणे में आर्मी रोइंग नोड (एआरएन) में आयोजित 43वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करके अपना दबदबा बनाया और मिशन ओलंपिक के तहत अपनी तैयारियों का शानदार नमूना पेश किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 21 जनवरी तक किया गया था। इसमें विभिन्न राज्यों और संगठनों की टीमों ने भाग लिया था।
अधिकारियों ने बताया कि एसएससीबी और एएससीबी दोनों की पदक विजेता टीमों में आर्मी रोइंग नोड में प्रशिक्षित खिलाड़ी शामिल थे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मुख्य अतिथि थे।
भाषा
पंत
पंत