फ्रांसीसी लीग में दर्शकों ने डाला व्यवधान, सेंट एटिनी ने खेला ड्रा

Ads

फ्रांसीसी लीग में दर्शकों ने डाला व्यवधान, सेंट एटिनी ने खेला ड्रा

  •  
  • Publish Date - October 23, 2021 / 11:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

St. Atini plays draw : पेरिस, 23 अक्टूबर (एपी) माइकल नेड के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से सेंट एटिनी ने दर्शकों के व्यवधान के कारण देर से शुरू हुए फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के मैच में एंजर्स को 2-2 से ड्रा पर रोका।

सेंट एटिनी के खराब प्रदर्शन के कारण गुस्साए दर्शकों ने मैदान पर जलती हुई वस्तुएं फेंकी जिससे मैच एक घंटा देरी से शुरू हुआ। खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गये और अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा के बाद खेल फिर से शुरू हो पाया।

एंजर्स ने इस्माइल ट्राओर के 28वें मिनट और एंजेला फुलगिनी के 56वें मिनट में किये गये गोल से 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। वाबी खाजरी ने 61वें मिनट में फ्री किक पर सेंट एटिनी के लिये पहला गोल दागा जबकि नेड ने कार्नर किक पर हेडर से गोल किया।

एपी

पंत

पंत