न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेंगे स्टोक्स

Ads

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेंगे स्टोक्स

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 08:22 PM IST

नाटिंघम, 28 जून (एपी ) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।

इंग्लैंड टीम ने टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बीच में यह जानकारी दी ।

इसके साथ ही स्टोक्स के 15 साल के कैरियर पर विराम लग जायेगा जिसमें वह 2019 वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के नायक रहे ।

वह टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी अहम सदस्य थे और उसी साल टेस्ट कप्तान बने थे ।

पहले टेस्ट के बाद रात को बाहर रहने के बाद अनुशासनात्मक कारणों से उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था ।

एपी

मोना

मोना