सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए मिला 145 रन का लक्ष्य

Ads

सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए मिला 145 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - April 24, 2023 / 09:17 PM IST,
    Updated On - April 24, 2023 / 09:17 PM IST

हैदराबाद, 24 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाये।

दिल्ली के लिए मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन बनाये।

सनराइजर्स के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिये। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवर में महज 11 रन दिये।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर