सुपर शतरंज क्लासिक: प्रज्ञानानंदा ने फिरोजा से ड्रॉ खेला
सुपर शतरंज क्लासिक: प्रज्ञानानंदा ने फिरोजा से ड्रॉ खेला
बुकारेस्ट (रोमानिया), 14 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने बृहस्पतिवार को यहां सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों से उबरते हुए ड्रॉ खेला।
बाजी एक समय नीरस ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी लेकिन प्रज्ञानानंदा ने इसके बाद फिरोजा को मजबूत स्थिति में आने का मौका दे दिया लेकिन अंतत: 60 चाल के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।
अन्य मुकाबलों में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को बराबरी पर रोका जबकि विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और रोमानिया के डिएक बोगडेन डेनियल की बाजी भी ड्रॉ रही।
अंतिम समय में टूर में जगह बनाने वाले नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट और अमेरिका के शीर्ष वरीय फाबियानो करुआना की बाजी भी ड्रॉ रही।
अमेरिका के वेस्ली सो और जर्मनी के विन्सेंट केमर का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


