सुपर शतरंज क्लासिक : पहले मुकाबले में फिरोजा से खेलेंगे प्रज्ञानानंदा

सुपर शतरंज क्लासिक : पहले मुकाबले में फिरोजा से खेलेंगे प्रज्ञानानंदा

सुपर शतरंज क्लासिक : पहले मुकाबले में फिरोजा से खेलेंगे प्रज्ञानानंदा
Modified Date: May 14, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:23 pm IST

बुकारेस्ट, 14 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपर शतरंज क्लासिक के पहले दौर में फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से खेलेंगे जो ग्रैंड शतरंज टूर पर इस साल का पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा ।

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप से नाम वापिस ले लिया था जिसके बाद प्रज्ञानानंदा अकेले भारतीय बचे हैं । उन्हें दस खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में नौ दौर में से पांच में सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलेगा ।

टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि 350000 डॉलर है जबकि 125000 डॉलर बोनस होगा । पहला पुरस्कार एक लाख डॉलर है ।

अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन के बाद प्रज्ञानानंदा को अपने खेल में सुधार करना होगा । वह लाइव रेटिग में विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर खिसक गए हैं ।

अमेरिका के फेबियानो कारूआना को शीर्ष वरीयता मिली है और वह पहले दौर में हालैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट से खेलेंगे ।गुकेश के नाम वापिस लेने के बाद उनकी जगह विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में उनके चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव खेलेंगे । वह पहले दौर में रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल का सामना करेंगे ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में