LSG Defeats CSK IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई के उम्मीदों को किया फीका.. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर भी CSK को इतने रनों से रौंदा, देखें पूरा स्कोरकार्ड
LSG Defeats CSK IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को सात विकेट से हराया, मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन बनाए।
LSG Defeats CSK IPL 2026 in 59th Match || Image- ESPN Cricket File
- लखनऊ ने चेन्नई को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ समीकरण बिगाड़े।
- मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में विस्फोटक 90 रन बनाए।
- कार्तिक शर्मा के 71 रन भी चेन्नई को हार से नहीं बचा सके।
लखनऊ: आईपीएल के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। (LSG Defeats CSK IPL 2026) चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे, लेकिन लखनऊ ने 16.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार से चेन्नई का नेट रनरेट भी काफी गिर गया और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
LSG के तगड़ी शुरुआत, पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 135 रन की साझेदारी
लखनऊ की जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और सात छक्के लगाए। मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 135 रन की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह लखनऊ के पक्ष में कर दिया। इंग्लिश ने 35 रन बनाए। मार्श और निकोल्स पूरन ने चेन्नई के गेंदबाज अंशुल कंबोज पर जमकर हमला बोला। दोनों बल्लेबाजों ने उनके ओवर में लगातार छक्के लगाए। कंबोज ने 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए। पूरन ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए और टीम को शानदार जीत दिलाई। अब्दुल समद ने भी सात रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
छह चौके और पांच छक्के के साथ कार्तिक ने बनाये 42 गेंदों में 71 रन
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती 7.2 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। (LSG Defeats CSK IPL 2026) कार्तिक ने 42 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे। ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि अंत में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 32 रन जोड़े। उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनने के कारण चेन्नई 187 रन तक पहुंचने में सफल रही।
आकाश सिंह ने चेन्नई के शीर्ष क्रम को दिए बड़े झटके
लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई के शीर्ष क्रम को झटके दिए। उन्होंने संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट कर 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनकी सटीक लाइन और लेंथ के कारण चेन्नई के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। कार्तिक शर्मा को शुरुआत में तेज गेंदबाजों की बाउंसर गेंदों पर परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने बाद में शानदार वापसी की। उन्होंने शाहबाज अहमद और प्रिंस यादव के खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाए और 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि बाद में मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने अहम विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया, लेकिन मार्श की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने यह स्कोर छोटा साबित हुआ।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Authoritative win for LSG leaves CSK under pressure 👀
This wasn’t just a win, it was domination 💥#TATAIPL | #LSGvsCSK #MitchellMarsh #KartikSharma #ShivamDube pic.twitter.com/3diSci2CpW
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा

Facebook


