सुपरजायंट्स ने सुपरकिंग्स को दिया 204 रन का लक्ष्य
सुपरजायंट्स ने सुपरकिंग्स को दिया 204 रन का लक्ष्य
चेन्नई, 10 मई (भाषा) लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 203 रन बनाए।
जोश इंग्लिस ने 33 गेंद में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेलकर सुपरजायंट्स को आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन जैमी ओवरटन ने 36 रन देकर तीन विकेट लेकर सुपरकिंग्स की अच्छी वापसी कराई।
नूर अहमद ने भी चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


