Plastic Notes From ATM: अब ATM से कागज नहीं, प्लास्टिक का नोट निकलेगा? RBI के इस बड़े प्लान से बदल जाएगा कैश निकालने का तरीका!

Plastic Notes From ATM: सरकार ने रिजर्व बैंक को 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों का ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत करीब 2 अरब प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे। फिलहाल ये नोट पायलट प्रोजेक्ट को तौर पर इस्तेमाल होंगे। जिसके जरिए इनकी टिकाऊपन और उपयोगिता को परखा जाएगा।

Plastic Notes From ATM: अब ATM से कागज नहीं, प्लास्टिक का नोट निकलेगा? RBI के इस बड़े प्लान से बदल जाएगा कैश निकालने का तरीका!

(Plastic Notes From ATM/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 11, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: August 11, 2026 4:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत में आ सकते हैं प्लास्टिक नोट
  • पहले होगा पायलट प्रोजेक्ट
  • ATM की कैसेट बदलने की जरूरत

नई दिल्ली: Plastic Notes From ATM: अगर योजना के मुताबिक सब कुछ हुआ तो आने वाले समय में भारत में प्लास्टिक या पॉलिमर नोट (Plastic Notes From ATM) देखने को मिल सकते हैं। रिजर्व बैंक इस दिशा में तैयारी कर रहा है और शुरुआत कम मूल्य वाले नोटों से होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लागू करने से पहले नोटों की छपाई, सुरक्षा और एटीएम से जुड़े कई पहलुओं पर काम करना होगा।

ATM में बदलनी पड़ सकती है कैसेट

पॉलिमर नोटों की शुरुआत (Plastic Notes From ATM) का असर बैंकों के ATM पर भी पड़ेगा। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा ATM में इन नोटों को रखने और निकालने के लिए कैश कैसेट में बदलाव करना पड़ सकता है। ATM में अलग-अलग मूल्य के नोटों के लिए अलग कैसेट होती हैं। अगर नई करेंसी के लिए इन्हें बदलना पड़ा तो बैंकों पर अतिरिक्त खर्च आएगा।

बैंकों के सामने खर्च और सप्लाई की चुनौती

बैंकर के अनुसार एक ATM को बदलने में करीब 2 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है। जबकि केवल कैसेट बदलने का खर्च इससे कम हो सकता है। हालांकि, भारत में पॉलिमर नोटों के लिए जरूरी कैसेट बनाने वाली कंपनियों की उपलब्धता भी एक चुनौती है। इससे बैंकों को इन्हें विदेश से मंगाने या नई सप्लाई व्यवस्था तैयार करने की जरूरत पड़ सकती है।

पहले होगा पायलट प्रोजेक्ट

RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक पॉलिमर नोटों को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लाने की तैयारी है। इसके लिए पॉलिमर सामग्री की खरीद, नोटों की टेस्टिंग और सुरक्षा से जुड़ी मंजूरियों जैसी कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। अगर परीक्षण सफल रहा तो आगे इन नोटों का इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल इसकी अंतिम समयसीमा प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगी।

ज्यादा टिकाऊ होंगे प्लास्टिक नोट

पॉलिमर नोट लाने का सबसे बड़ा फायदा (Plastic Notes From ATM) उनकी लंबी उम्र मानी जाती है। खासकर 10 रुपये और 20 रुपये जैसे छोटे नोट ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं। कई देशों में पॉलिमर नोट लंबे समय से चल रहे हैं और इन्हें सामान्य कागजी नोटों से ज्यादा टिकाऊ पाया गया है। इससे बार-बार नोट बदलने और छापने की जरूरत कम होगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।