Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: तीन बार शून्य में आउट… क्या वर्ल्ड कप से अभिषेक शर्मा की छुट्टी तय? सुपर-8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दी ये बड़ी बात

Ads

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: तीन बार शून्य में आउट… क्या वर्ल्ड कप से अभिषेक शर्मा की छुट्टी तय? सुपर-8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दी ये बड़ी बात

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 01:57 PM IST

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma/Image Source: BCCI

HIGHLIGHTS
  • Suryakumar Yadav का बड़ा बयान
  • अभिषेक पर सस्पेंस बरकरार
  • कप्तान ने बताई असली रणनीति

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम मैनेजमेंट को युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। भारत का सामना 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से होगा। सुपर-8 चरण के इस अहम मुकाबले से पहले कप्तान ने टीम की रणनीति, पिच की स्थिति, बल्लेबाजी क्रम और संभावित बदलावों पर खुलकर बात की।

अभिषेक की फॉर्म पर नहीं चिंता- कप्तान सूर्यकुमार यादव (Abhishek Sharma Poor Form)

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने को लेकर उठ रहे सवालों पर सूर्यकुमार ने कहा कि हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं है। जो लोग अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं, मैं उनके लिए चिंतित हूं कि वे क्यों चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा दौर आता है। पिछले साल अभिषेक ने हमें कई मैच जिताए थे। इस बार अगर वह रन नहीं बना पा रहे हैं तो हम उनके लिए रन बना लेंगे। बता दें कि अभिषेक अब तक तीन मुकाबलों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं, जबकि एक मैच उन्होंने पेट की बीमारी के कारण नहीं खेला था। इसके बावजूद सुपर-8 में उनकी जगह बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है।

पिच और रणनीति पर भरोसा- सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav PC)

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: पिच को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं रहे हैं, लेकिन टीम ने हालात के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश की है। परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है। हमारे पास पर्याप्त कौशल है और ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। अब सभी की नजरें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया सुपर-8 में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी।

यह भी पढ़ें

"Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma Form" में क्या कहा गया?

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम को अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है और हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा दौर आता है।

"India vs South Africa Super 8 2026" मैच कहां होगा?

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

"Abhishek Sharma Poor Form T20 World Cup" के बावजूद क्या वे टीम में रहेंगे?

कप्तान के बयान के अनुसार सुपर-8 में उनकी जगह बरकरार रहने की संभावना है।