मुंबई, सात फरवरी (भाषा) कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की अर्धशतकीय पारी से भारत ने शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में अमेरिका को 29 रन से हरा दिया।
भारत ने सूर्यकुमार की पारी से शीर्ष और मध्यक्रम की नाकामी के बावजूद नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
भाषा नमिता
नमिता