सूर्यवंशी के 81 रन, भारत के पांच विकेट पर 192 रन

सूर्यवंशी के 81 रन, भारत के पांच विकेट पर 192 रन

सूर्यवंशी के 81 रन, भारत के पांच विकेट पर 192 रन
Modified Date: July 26, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: July 26, 2026 6:06 pm IST

हरारे, 26 जुलाई (भाषा) भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (81 रन) के अर्धशतक की बदौलत रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए।

सूर्यवंशी ने 49 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन और रिंकू सिंह ने 25 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट जबकि सिकंदर रजा, वेस्ले माधेवेरे और ब्लेसिंग मुजारबानी ने एक एक विकेट लिया।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में