स्वियातेक और मेदवेदेव विंबलडन में जीते

Ads

स्वियातेक और मेदवेदेव विंबलडन में जीते

  •  
  • Publish Date - July 5, 2023 / 10:28 PM IST,
    Updated On - July 5, 2023 / 10:28 PM IST

विंबलडन, पांच जुलाई (एपी) शीर्ष वरीय महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बुधवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सीधे सेट में जीत दर्ज की जबकि पुरुष एकल में तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

पोलैंड की स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबोस टोर्मो को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

रूस के तीसरे वरीय मेदवेदेव ने ब्रिटेन के 20 साल के आर्थर फेरी को पहले दौर के मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसिस टियाफो भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

नौवें वरीय फ्रिट्ज ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जर्मनी के यानिक हेंफमैन को 6-4, 2-6, 4-6, 7-5, 6-3 से हराया जबकि टियाफो ने यिबिंग वू को सीधे सेटों में हराया।

विंबलडन के तीसरे दिन भी बारिश ने खलल डाला और बाहरी कोर्ट पर दो बार मुकाबलों को रोकना पड़ा। मुख्य स्टेडियम में भी मौसम के कारण कुछ देकर के लिए मुकाबले रुके।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भी दो मुकाबलों में खलल डाला।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता