स्वियातेक ने विम्बलडन में पार की शुरुआती दौर की बाधा

Ads

स्वियातेक ने विम्बलडन में पार की शुरुआती दौर की बाधा

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 08:49 PM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 08:49 PM IST

विम्बलडन, तीन जुलाई (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बारिश से प्रभावित विम्बलडन के पहले दौर के एकतरफा मैच में सोमवार को यहां चीन की झू लीन को शिकस्त दी।

अब तक चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी स्वियातेक ने लीन को 6-1, 6-3 से हराकर विम्बलडन में अपना पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाये।

फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैम्पियन ने कहा कि वह इस बार घसियाले कोर्ट पर बेहतर तैयारी के साथ पहुंची है। स्वियातेक अब तक विम्बलडन में चौथे दौरे से आगे नहीं बढ़ सकी है।

साल 2019 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बारबोरा स्ट्राइकोवा इस साल शुरुआती दौर में जीत दर्ज करने वाली पहली खिलाड़ी बनी। उन्होंने मरीना जनेवस्का को 6-1, 7-5 से हराया।

  पुरुषों की वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने  मैक्स परसेल को 6-3, 7-5, 6-4 से हराया।

एपी आनन्द पंत

पंत