हैमिल्टन (न्यूजीलैंड) 25 जुलाई (एपी) गोलकीपर गैली थालमैन के शानदार प्रदर्शन से स्विट्जरलैंड ने फीफा महिला विश्व कप के ग्रुप ए मैच में मंगलवार को यहां नॉर्वे को गोलरहित बराबरी पर रोका।
नॉर्वे को इस मैच में अनुभवी स्ट्राइकर अदा हेगरबर्ग की सेवाएं नहीं मिली। बेलन डि’ओर का खिताब जीत चुकी यह खिलाड़ी चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतरी।
थालमैन ने मैच में कई बचाव किए। उसने मैच के 75वें मिनट में नॉर्वे की स्थानापन्न कैरोलिन ग्राहम हैनसेन की किक को शानदार तरीके से रोक दिया।
इस नतीजे के बाद स्विट्जरलैंड की टीम ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर है। टीम अपना अगला मैच दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी जबकि नॉर्वे के सामने फिलिपींस की चुनौती होगी।
भाषा आनन्द पंत
पंत