T20 World Cup 2026: ‘बेटा ऐसे ही जीतता रहे’, टीम इंडिया की जीत पर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने दी बधाई, बेटे को लेकर कही ये बात

Ads

T20 World Cup 2026: 'बेटा ऐसे ही जीतता रहे', टीम इंडिया की जीत पर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने दी बधाई, बेटे को लेकर कही ये बात

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 07:46 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 08:33 AM IST

T20 World Cup 2026 | Photo Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
  • पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
  • इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में खुशी की लहर

नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 रविवार को टीम इंडिया T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की है। इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मैच के हीरो रहे ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जीत के इस खास मौके पर ईशान किशन की मां ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

खुशी से झूमीं ईशान किशन की मां

Ind Vs Pak Match ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने कहा कि, “हमें खुशी है कि हमारी टीम इंडिया जीती। जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई। हमें खुशी है कि उसने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे।”

ईशान किशन ने 40 गेदों में बनाए 77 रन

बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गिए ICC मेन्स T20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत और पाकिस्तान का मैच कहां खेला गया?

यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

ईशान किशन ने कितने रन बनाए?

ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए।

भारत ने कितने रन बनाए?

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।