ताइजुल ने चार विकेट चटकाए, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश क्लीनस्वीप के करीब
ताइजुल ने चार विकेट चटकाए, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश क्लीनस्वीप के करीब
सिलहट, 19 मई (एपी) बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम (113 रन पर चार विकेट) के चार विकेट से बांग्लादेश ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 437 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 316 रन करके श्रृंखला में क्लीनस्वीप की ओर कदम बढ़ाए।
पाकिस्तान की उम्मीदें अब मोहम्मद रिजवान पर टिकी हैं जो 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन का खेल खत्म होने पर साजिद खान आठ बन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।
ताइजुल ने सलमान आगा (71) और रिजवान के बीच 134 रन की साझेदारी को भी तोड़ा जिन्होंने पाकिस्तान को उस समय वापसी दिलाने की कोशिश की जब टीम 162 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ताइजुल ने सलामन को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा और फिर हसन अली (00) की पारी का भी अंत किया।
तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने भी 58 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने अब्दुल्लाह फजल (06) को आउट करके बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई।
ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (62 रन पर एम विकेट) ने अजन अवेस (21) को पगबाधा किया।
कप्तान शान मसूद (71) और बाबर आजम (47) ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर पारी को संभाला। ताइजुल ने बाबर को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराके इस साझेदारी का अंत किया।
सऊद शकील (06) ने नाहिद की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमाया जबकि ताइजुल ने मसूद को शॉर्ट लेग पर कैच कराके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन किया।
रिजवान और सलमान ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। रिजवान ने ताइजुल पर चौके के साथ अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया और फिर सलमान ने 74 गेंद में 12वां अर्धशतक जड़ा।
ताइजुल ने हालांकि इस साझेदारी को तोड़कर बांग्लादेश का पलड़ा भारी रखा।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में मशफिकुर रहीम के 137 रन की बदौलत 390 रन बनाए और पाकिस्तान को 400 से अधिक रन का लक्ष्य दिया।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम 418 रन से अधिक के लक्ष्य को नहीं हासिल कर पाई है।
बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 104 रन से जीता था और उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीनस्वीप पर टिकी हैं।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


