विमल, प्रदोष के शतक से तमिलनाडु का दबदबा; सोलंकी बड़ौदा के लिए चमके

विमल, प्रदोष के शतक से तमिलनाडु का दबदबा; सोलंकी बड़ौदा के लिए चमके

विमल, प्रदोष के शतक से तमिलनाडु का दबदबा; सोलंकी बड़ौदा के लिए चमके
Modified Date: October 25, 2025 / 06:57 pm IST
Published Date: October 25, 2025 6:57 pm IST

दीमापुर, 25 अक्टूबर (भाषा) विमल खुमार और प्रदोष रंजन पॉल की बड़ी शतकीय पारियों की बदौलत तमिलनाडु ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन नागालैंड के खिलाफ दो विकेट पर 399 रन बनाए।

बीमार बल्लेबाज बी सचिन की जगह एकादश में शामिल हुए 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज विमल (189) ने मौके का फायदा उठाया और 224 गेंदों की अपनी पारी में 28 चौके लगाए। प्रदोष 252 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 156 रन बनाकर नाबाद है।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 307 रन जोड़े। इस साझेदारी पारी के 76वें ओवर में रोनित मोरे (33 रन पर एक विकेट) ने विमल को आउट कर तोड़ा।

स्टंप्स के समय प्रदोष के साथ सी आंद्रे सिद्धार्थ (30) क्रीज पर मौजूद थे।

नए विकेटकीपर बल्लेबाज एस आर अतीश (14) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें ओडिलेम्बा किचु (69 रन पर एक विकेट) ने चलका किया। नगालैंड के किसी भी गेंदबाज ने ज्यादा प्रभाव नहीं डाला।

बड़ौदा ने विजयनगरम में विष्णु सोलंकी की 99 रन की नाबाद पारी के दम पर आंध्र प्रदेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले दिन स्टंप्स तक को छह विकेट पर 230 रन बना लिये।

बड़ौदा 53 रन पर तीन और फिर 76 रन पर छह विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था लेकिन सोलंकी ने 183 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए लगाने के साथ कप्तान अतीत शेठ (नाबाद 65) के साथ सातवें विकेट के लिए 154 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।

पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज के. सैतेजा ने आंध्र के लिए चार विकेट लिए जबकि स्पिनर टी. विजय ने बाकी दो विकेट लिए।

नागपुर में सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन (60) और शरणदीप सिंह (46) की शानदार शुरुआत की बदौलत पूर्व चैंपियन विदर्भ ने झारखंड के खिलाफ 38 ओवर में बिना किसी नुकसान के 119 रन बनाए।

शिखर ने अपनी पारी में पांच चौके और शरणदीप ने चार चौके लगाए। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में पारी की जीत के साथ आ रही हैं

संदीप पटनायक (53), गोविंदा पोद्दार (64), संबित एस बराल (नाबाद 59) और राजेश मोहंती (48) के अर्धशतकों की बदौलत ओडिशा ने कानपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 77.1 ओवर में 243 रन बनाए।

मेजबान टीम के लिए शिवम शर्मा ने तीन जबकि शिवम मावी, विप्रज निगम और प्रशांत वीर ने दो-दो विकेट लिये। कुणाल त्यागी को एक सफलता मिली।

भाषा आनन्द आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में