तमिल थलाइवास ने तेलुगु टाइटंस को हराया

Ads

तमिल थलाइवास ने तेलुगु टाइटंस को हराया

  •  
  • Publish Date - February 3, 2022 / 10:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

बेंगलुरू, तीन फरवरी (भाषा) सागर के नौ टेकल प्वाइंट की मदद से तमिल थलाइवास ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में तेलुगु टाइटंस को 43-25 के बड़े अंतर से हराया।

तमिल थलाइवास की ओर से रेडर अजिंक्य पवार ने 10 और मनप्रीत ने नौ अंक जुटाए जिससे टीम दबदबा बनाने में सफल रही।

तेलुगु टाइटंस की टीम एक बार फिर कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रही। टीम को सिद्धार्थ देसाई और रजनीश की गैरमौजूदगी का खामियाजा भुगतना पड़ा। टीम मौजूदा सत्र में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।

थलाइवास की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसकी प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीद बेहतर होगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता