तन्वी और चांगमाई बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे
तन्वी और चांगमाई बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) एशियाई अंडर-15 चैंपियन तन्वी पात्री और पूर्व खिताब विजेता बॉर्निल चांगमाई 21 से 26 अक्टूबर तक चीन के चेंगदू में होने वाली बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में 36 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
तन्वी और चांगमाई दोनों ही अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लेंगे। भारत ने चेंगदू में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 2024 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। भारतीय दल ने इससे पहले 2023 सत्र में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था।
भारतीय टीम का चयन हाल ही में 13 से 21 सितंबर 2025 तक हरियाणा के पंचकूला में आयोजित योनेक्स-सनराइज अश्विनी गुप्ता स्तारक अखिल भारतीय सब जूनियर (अंडर-15 और अंडर-17) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ पिछले कई वर्षों से महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत की लगातार सफलता हमारे जूनियर विकास कार्यक्रम की ताकत को दर्शाती है। इस टीम में कई होनहार खिलाड़ी हैं जिनमें पदक लाने की क्षमता है।’’
शारयू रंजने अंडर-15 के तीनों वर्गों में भाग लेंगी, जिसमें लड़कियों के युगल में सोयारा शेलार के साथ और मिश्रित युगल में हेमंत श्री सममेतला के साथ जोड़ी बनाएंगी।
पुनीत एस और दीपक राज अदिति अंडर-17 मिश्रित युगल में एक-दूसरे के साथ जोड़ी बनाएंगे। ये दोनों क्रमशः लड़कों और लड़कियों के युगल में भी चुनौती पेश करेंगे।
अंडर-15 टीम:
लड़कों का एकल : पुष्कर साई, वज़ीर सिंह, प्रभु ध्यानी, धक्षण एसएल
लड़कियों का एकल : अन्वी राठौर, शैना मणिमुथु, शरयू रंजने, हम्सीनी चंद्रम
लड़कों का युगल: स्वयमद्युति घोष/शौर्य सिंह राणा, विवान बिष्ट/चिनमय कृष्णा निम्मागड्डा
लड़कियों का युगल: शरयू रंजने/सोयारा शेलार, विभाव केआर/रक्षा एन
मिश्रित युगल: हेमंत श्री सम्मेतला/शरयू रंजने, अर्जुन ए/नयोनिका ए
अंडर-17 टीम:
लड़कों का एकल : बॉर्निल आकाश चंगमाई, जगशेर सिंह खंगुरा, हार्दिक दिव्यांश, निश्चल चंद
लड़कियों का एकल : तन्वी पटरी, शांतिप्रिया हजारिका, लक्ष्या राजेश, दीक्षा एसआर
लड़कों का युगल: चरण राम थिप्पना/हरि कृष्णा वीरम रेड्डी, पवन एस/पुनीत एस
लड़कियों का युगल : दीपक राज अदिति/पी वृद्धि, ऐक्या शेट्टी/सुहिना
मिश्रित युगल : पुनीत एस/डी अदिति, जंगजीत सिंह काजला/जाननिका आर
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


