तन्वी पात्री ऑस्ट्रिया ओपन में उपविजेता रही

तन्वी पात्री ऑस्ट्रिया ओपन में उपविजेता रही

तन्वी पात्री ऑस्ट्रिया ओपन में उपविजेता रही
Modified Date: May 24, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: May 24, 2026 9:21 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ऑस्ट्रियन ओपन इंटरनेशनल सीरीज के महिला एकल में रविवार को कनाडा की राहेल चान से सीधे गेमों में हारकर उपविजेता रहीं।

ऑस्ट्रिया के ग्राज में आयोजित 10,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल में ओडिशा की उभरती बैडमिंटन प्रतिभा तन्वी शीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा की खिलाड़ी से 14-21, 17-21 से हार गईं।

प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी की प्रशिक्षु तन्वी ने फाइनल तक पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त रानिथमा लियानागे, मलेशिया की ऊ शान जी, दूसरी वरीयता प्राप्त तुर्की की ओजगे बायराक और तीसरी वरीयता प्राप्त पेंग यू वेई को हराया।

मिश्रित युगल वर्ग में सतीश करुणाकरण और जेनिथ अब्बिगैल की भारतीय जोड़ी भी फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के जान कॉलिन वोएलकर और एम्मा मोस्ज़िंस्की की जोड़ी से 21-19, 13-21, 20-22 से हारकर उपविजेता रही।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में