टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को

टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को

टाटा मुंबई मैराथन 30 मई को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 9, 2021 9:43 am IST

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) का आयोजन 30 मई को किया जाएगा। मैराथन के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशल ने मंगलवार को यहां यह घोषणा की।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सतर्क आशावाद और उम्मीद के साथ, हमने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स इकाई, राज्य और निकाय अधिकारियों के साथ चर्चा और सामूहिक प्रयास के बाद यह फैसला किया है।’’

विज्ञप्ति में हालांकि कहा गया है कि सरकारी दिशानिर्देशों को देखते हुए पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किमी रन के दौरान मैदानी प्रतियोगिता में सीमित प्रतिनिधित्व रखा जाएगा।

इसके अलावा सीमित संख्या में धावक भारत और दुनिया भर में अपने संबंधित स्थानों से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। वह आधिकारिक टीएमएम 2021 ऐप के जरिये अपनी पसंद की जगह से इसमें हिस्सा ले पाएंगे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में