पहली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में खेलेंगे तेंदुलकर
पहली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में खेलेंगे तेंदुलकर
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे जब वह इस साल तीन आयोजन स्थलों पर होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) में हिस्सा लेंगे।
इस टी20 प्रतियोगिता में छह टीम हिस्सा लेंगी।
आईएमएल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसके मैच मुंबई, लखनऊ और रायपुर में खेले जाएंगे।
हर साल आयोजित होने वाला यह टी20 टूर्नामेंट तेंदुलकर और भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की योजना का हिस्सा है। गावस्कर इस लीग के आयुक्त भी होंगे।
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेंदुलकर और गावस्कर पीएमजी स्पोर्ट्स और खेल विपणन कंपनी स्पोर्टफाइव के साथ मिलकर भारत में लीग का आयोजन करने के लिए एक और कंपनी स्थापित करेंगे।
किसी एक फ्रेंचाइजी टीम के स्वामित्व के माध्यम से लीग में भाग लेने में रुचि रखने वाले पक्षों को भी आमंत्रित किया गया था।
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘पिछले दशक में टी20 क्रिकेट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और इस खेल में नए प्रशंसकों को आकर्षित किया है। अब सभी उम्र के प्रशंसकों में नए प्रारूपों में पुरानी जंग को फिर से देखने की तीव्र इच्छा है।’’
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
लेखक के बारे में
Web Title: पहली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में खेलेंगे तेंदुलकर
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pmआप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pm