केकेआर के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरसीबी के खिलाफ मुकाबले का कार्यक्रम बदला गया

केकेआर के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरसीबी के खिलाफ मुकाबले का कार्यक्रम बदला गया

केकेआर के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरसीबी के खिलाफ मुकाबले का कार्यक्रम बदला गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 3, 2021 7:31 am IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को बेंगलोर में होने वाले मैच के कार्यक्रम को बदल दिया गया है क्योंकि केकेआर दल के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की।

इस मुकाबले का आयोजन 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी अन्य दिन किया जाएगा।

सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘दल के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन हमें उनके दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके जैसे दिल्ली कैपिटल्स के एनरिच नोर्ट्जे के साथ हुआ था।’’

केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है।

पता चला है कि केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने आईपीएल के सभी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में