पहले ‘लिटिल अंडमान प्रो 2026’ से सर्फिंग सत्र की शुरुआत होगी
पहले ‘लिटिल अंडमान प्रो 2026’ से सर्फिंग सत्र की शुरुआत होगी
नई दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) भारत के बेहतरीन सर्फर और स्टैंड-अप पैडर नौ से 12 अप्रैल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होने वाली पहली ‘लिटिल अंडमान प्रो 2026 – राष्ट्रीय सर्फ़ और एसयूपी चैंपियनशिप’ में पहला स्थान हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे।
भारतीय सर्फिंग महासंघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सर्फिंग और स्टैंड-अप पैडल (एसयूपी) दोनों स्पर्धायें होंगी।
साथ ही इस प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को इस साल के एशियाई खेलों से पहले अनुभव भी मिलेगा।
भारत ने 2024 एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में अपना पहला एशियाई खेलों का कोटा हासिल किया था और महाबलीपुरम में हुए 2025 के चरण में उस लय को बनाए रखते हुए आखिरकार जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अधिकतम चार स्थान सुनिश्चित किए जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दो-दो स्थान शामिल हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


