बेंगलुरु में तीन सितंबर से शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

बेंगलुरु में तीन सितंबर से शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

बेंगलुरु में तीन सितंबर से शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र
Modified Date: June 12, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: June 12, 2026 1:30 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

टेक महिंद्रा और शतरंज की वैश्विक संचालक फिडे की संयुक्त पहल के रूप में शुरू हुई ग्लोबल शतरंज लीग ने शतरंज के पारंपरिक प्रारूप में कई नए बदलाव किए हैं। इसमें फ्रेंचाइजी आधारित टीमें, मिश्रित (पुरुष और महिला) टीम संयोजन तथा तेज गति वाले मुकाबलों का प्रारूप शामिल है।

चौथे सत्र में भी दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी टीम आधारित प्रारूप में खिताब के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे।

ग्लोबल शतरंज लीग के आयुक्त गौरव रक्षित ने कहा, ‘ग्लोबल शतरंज लीग की स्थापना शतरंज को वास्तव में एक वैश्विक दर्शक खेल बनाने के उद्देश्य से की गई थी। चौथे सत्र का बेंगलुरु में आयोजन लीग के साथ-साथ खेल के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है। यहीं से शतरंज के नए अध्याय की शुरुआत होगी।’

फिडे अध्यक्ष आर्कादी द्वोरकोविच ने कहा, ‘हमें ग्लोबल शतरंज लीग के चौथे सत्र को बेंगलुरु में आयोजित करते हुए खुशी हो रही है। भारत वैश्विक शतरंज आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और बेंगलुरु इस गति को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श मंच प्रदान करता है।’

पिछले सत्रों में भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्ट आर. प्रज्ञानानंदा, डी. गुकेश और महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में