कनाडा सुपर 60 का दूसरा सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा

कनाडा सुपर 60 का दूसरा सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा

कनाडा सुपर 60 का दूसरा सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा
Modified Date: March 31, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: March 31, 2026 7:03 pm IST

मुंबई, 31 मार्च (भाषा) कनाडा सुपर 60 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सत्र इस साल के आखिर में आयोजित किया जाएगा जिसमें पिछले सत्र की पुरुष वर्ग की विजेता ब्रैम्पटन ब्लिट्ज अपना खिताब बरकरार रखने की कोशिश करेगी जबकि टोरंटो सिक्सर्स महिलाओं के वर्ग में अपने मजबूत प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए प्रयासरत होगी।

यह लीग 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक वैंकुवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में होगी ।

लीग के साझेदार और भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया इस टूर्नामेंट की ओर बड़े उत्साह के साथ ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल के पहले सत्र की सफलता के बाद मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कनाडा सुपर 60 अपने दूसरे सत्र के लिए वापसी कर रहा है। प्रशंसकों, खिलाड़ियों और दुनिया भर के क्रिकेट समुदाय से मिली प्रतिक्रिया बहुत ही उत्साहजनक थी। यह स्पष्ट था कि दुनिया ने इस टूर्नामेंट पर ध्यान दिया है। ’’

कनाडा की राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी हाल में टी20 विश्व कप में खेले थे जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में किया गया था।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में