एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल भी होगा फेड कप
एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल भी होगा फेड कप
नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) रांची में 22 से 25 मई तक होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी काम करेगी।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कहा कि एशियाई एथलेटिक्स संघ के दिशानिर्देशों के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 तक 20 से 22 वर्ष की आयु के एथलीट चयन के लिए पात्र होंगे।
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप नौ से 12 जुलाई तक चीन के ओर्डोस में होगी।
रांची में होने वाली प्रतियोगिता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एथलीटों को इससे ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाने का आखिरी मौका मिलेगा। एएफआई ने एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए योग्यता मानक की घोषणा भी कर दी है।
एएफआई के योग्यता मानक इस प्रकार हैं:
पुरुष वर्ग: 100 मीटर: 10.52 सेकंड, 200 मीटर: 21.30 सेकंड, 400 मीटर: 47.20 सेकंड, 800 मीटर: एक मिनट, 49.00 सेकंड, 1500 मीटर: 3:49.00 सेकंड, 5,000 मीटर: 14:22.00 सेकंड, 10,000 मीटर: 30 मिनट, 3000 मीटर स्टीपलचेज़: 8:58.00, 110 मीटर बाधा दौड़: 13.84 सेकंड, 400 मीटर बाधा दौड़: 50.29 सेकंड, ऊंची कूद: 2.12 मीटर, पोल वॉल्ट: 5.20 मीटर, लंबी कूद: 7.90 मीटर, त्रिकूद: 16.00 मीटर, शॉट पुट: 17.67 मीटर, डिस्कस थ्रो: 54.00 मीटर, हैमर थ्रो: 60.00 मीटर, भाला फेंक: 74.00 मीटर, डेकाथलॉन: 6905 अंक।
महिला वर्ग: 100 मीटर: 11.75 सेकंड, 200 मीटर: 23.84 सेकंड, 400 मीटर: 53.62 सेकंड, 800 मीटर: 2:11.00 सेकंड, 1500 मीटर: 4:20.00 सेकंड, 5,000 मीटर: 16:20.00 सेकंड, 10,000 मीटर: 35 मिनट, 3000 मीटर स्टीपलचेज़: 10:20.00 सेकंड, 100 मीटर बाधा दौड़: 13.73 सेकंड, 400 मीटर बाधा दौड़: 59.50 सेकंड, ऊंची कूद: 1.75 मीटर, पोल वॉल्ट: 4.00 मीटर, लंबी कूद: 6.30 मीटर, त्रिकूद: 13.00 मीटर, शॉट पुट: 14.50 मीटर, डिस्कस थ्रो: 50.73 मीटर, हैमर थ्रो: 55.00 मीटर, भाला फेंक: 50.00 मीटर, हेप्टाथलॉन: 5208 अंक।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


