इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जो सचिन, सहवाग, विराट भी नहीं कर पाए

Ads

इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जो सचिन, सहवाग, विराट भी नहीं कर पाए

  •  
  • Publish Date - August 3, 2017 / 12:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

 

बेंगलुरू। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाडी क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज शतक लगा दिया। गु्रप-ए के एक मैच में सिटी जिमखाना के प्रोलू रविंद्र ने महज 29 गंेद में तूफानी शतक पूरा कर लिया। गेल ने आईपीएल में 30 और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रिकाॅर्ड है और प्रोलू रविंद्र ने घरेलू मैदान में तेज शतकीय पारी खेली है। अपनी पारी में प्रोलू ने 58 गेंदों में 144 रन बनाए। जिसमें 13 छक्के और 7 चैके लगाए।