पीएसएल के लिए रवाना होने से पहले तीन विदेशी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

पीएसएल के लिए रवाना होने से पहले तीन विदेशी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

पीएसएल के लिए रवाना होने से पहले तीन विदेशी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 19, 2022 10:00 pm IST

कराची, 19 जनवरी (भाषा) क्वेटा ग्लेडिएटर्स फ्रेंचाइजी के तीन विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए रवाना होने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें आस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर, वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और ल्यूक वुड शामिल हैं।

इन तीनों को पाकिस्तान पहुंचने से पहले पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें पृथकवास में रखा गया है जिससे इनके आगमन में विलंब होगा।

ये तीनों खिलाड़ी 28 जनवरी को पेशावर जल्मी के खिलाफ क्वेटा टीम के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की थी कि 27 जनवरी में कराची में पीएसएल मैचों में सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत होगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में