Tilak Varma Century: इस T20 लीग में तिलक वर्मा ने उड़ाया गर्दा, मात्र इतने गेंद में जड़ दिए 136 रन… अकेले दम पर दिलाई जीत

Ads

Tilak Varma Century: तिलक वर्मा ने टी20 में 56 गेंद में नाबाद 136 रन बनाकर यहां वारंगल वारियर्स के खिलाफ मेडक फाल्कंस को जीत दिलाई।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 09:53 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 10:38 AM IST

Tilak Varma Century/Photo Credit: X

HIGHLIGHTS
  • तिलक वर्मा ने टीजी20 में सिर्फ 56 गेंदों पर नाबाद 136 रन बनाए
  • 259 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेडक फाल्कंस को 3 विकेट से जीत दिलाई
  • अपनी पारी में तिलक ने 14 चौके और 8 छक्के जड़े तथा 42 गेंदों में शतक पूरा किया

हैदराबाद। Tilak Varma Century: भारतीय ए टीम ने हाल ही में तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका ए टीम को फाइनल में हराकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरे से लौटते ही तिलक वर्मा ने टीजी20 में धमाल मचा दिया है। भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करते हुए यहां टीजी20 में 56 गेंद में नाबाद 136 रन बनाकर यहां वारंगल वारियर्स के खिलाफ मेडक फाल्कंस को तीन विकेट से जीत दिलाई।

 14 चौके और 7 छक्के उड़ाए

Tilak Varma Century जीत के लिये 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने आक्रामक शुरूआत की। उनकी टीम ने चौथे ही ओवर में 50 रन बना लिये। तिलक ने 22 गेंद में अर्धशतक पूरा करके अपनी टीम को आठवें ओवर में सौ रन के पार पहुंचा दिया। आखिरी पांच ओवर में उन्हें 65 रन की जरूरत थी। तिलक ने 42 गेंद में शतक पूरा किया और विक्रम के साथ 58 रन की साझेदारी की। विक्रम (27) 19वें ओवर में आउट हुए जब दो ओवर में 20 रन की जरूरत थी। तिलक ने अपनी पारी में 14 चौके और आठ छक्के लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले वारियर्स के कप्तान अमन राव पेराला ने 32 गेंद में शतक लगाया और 48 गेंद में 142 रन की पारी खेली। तिलक (Tilak Varma Century) टूर्नामेंट में एकमात्र यही मैच खेल रहे हैं। वह 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें

तिलक वर्मा ने कितने रन बनाए?

तिलक वर्मा ने 56 गेंदों में नाबाद 136 रन की शानदार पारी खेली।

तिलक वर्मा ने अपनी पारी में कितने चौके और छक्के लगाए?

उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के जड़े।

तिलक वर्मा ने शतक कितनी गेंदों में पूरा किया?

तिलक ने केवल 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

मेडक फाल्कंस को जीत के लिए कितना लक्ष्य मिला था?

मेडक फाल्कंस के सामने 259 रन का बड़ा लक्ष्य था।

तिलक वर्मा अगली बार किस सीरीज में खेलते नजर आएंगे?

वह 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।