तिरि, संदेश एटीके मोहन बागान 27 सदस्यीय टीम में

Ads

तिरि, संदेश एटीके मोहन बागान 27 सदस्यीय टीम में

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 03:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

पणजी, दो नवंबर ( भाषा ) स्पेन के सेंटर बैक तिरि और भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन को एटीके मोहन बागान की 27 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है ।

तिरि 2016 में आईएसएल जीतने वाली एटीके टीम में थे जो बाद में जमशेदपुर एफसी में चले गए । झिंगन इसी साल क्लब से जुड़े हैं ।

कोच अंतोनियो लोपेज हबास ने मुंबई सिटी के पूर्व डिफेंडर शुभाशीष बोस को भी टीम में शामिल किया है । प्रीतम कोटल, सुमित राठी और प्रबीर दास को भी बरकरार रखा गया है ।

टीम में सात विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें तिरि , रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स, एडु गार्सिया, जावी हर्नांडेज, कार्ल मैकह₨यूज और ब्राड इनमान शामिल हैं ।

टीम :

गोलकीपर : अरिंदम भट्टाचार्य, धीरज सिंह, अविलाश पॉल, अर्श अनवर शेख, आर्यन नीरज लांबा

डिफेंडर : तिरि, संदेश झिंगन, शुभाशीष बोस, सुमति राठी, प्रीतम कोटाल, प्रबीर दास, बोरिस सिंह

मिडफील्डर : ब्राड इनमान, एन एंगसन सिंह, कार्ल मैकह्यूज, प्रणय हलधर, माइकल रेजिन, शेख साहिल, जावी हर्नांडिज, ग्लेन मार्टिंस, मोहम्मद फरदीन अली मौला, माइकल सुसइराज, एडु गार्सिया और जयेश राणे ।

फारवर्ड : रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स और मनवीर सिंह ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर