नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों के गोला फेंक में रजत पदक जीता जो इन महाद्वीपीय खेलों में उनका तीसरा पदक है।
पिछले दो चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले तूर ने 20.64 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।
ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और 20.81 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए 20.75 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द