शीर्ष रैंकिंग वाली कसात्किना को पहले दौर में संघर्ष के बाद मिली जीत

Ads

शीर्ष रैंकिंग वाली कसात्किना को पहले दौर में संघर्ष के बाद मिली जीत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2023 / 10:39 AM IST,
    Updated On - July 19, 2023 / 10:39 AM IST

पालेरमो (इटली), 19 जुलाई (भाषा ) शीर्ष रैंकिंग वाली डारिया कसात्किना को पालेरमो ओपन के पहले दौर में इटली की मार्तिना रेविसान को हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

कसात्किना ने यह मैच 6 . 3, 6 . 7, 6 . 0 से जीता । अब उनका सामना रूस की ही ततियान प्रोजोरोवा से होगा जिन्होंने निजिना अब्दुराइमोवा को 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।

तीसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की मायर शेरीफ ने स्पेन की जेसिका बूजास मानेइरो को 3 . 6, 7 . 6, 7 . 5 से मात दी । अब उनका सामना सोफिया लांसेरे से होगा ।

सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की एम्मा नवारो ने इवा वेडेर को 7 . 6, 6 . 1 से हराया । पांचवीं वरीयता प्राप्त इटली की जैसमीन पाओलिनी ने अरांतजा रस को 6 . 4, 5 . 7, 6 . 2 से मात दी ।

भाषा मोना

मोना