शीर्ष वरीयता प्राप्त रूड ने अर्जेंटीना ओपन खिताब जीता
शीर्ष वरीयता प्राप्त रूड ने अर्जेंटीना ओपन खिताब जीता
ब्यूनस आयर्स, 14 फरवरी ( एपी ) शीर्ष वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड ने स्थानीय खिलाड़ी डिएगो श्वार्त्जमैन को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 3 से हराकर दूसरी बार अर्जेंटीना ओपन टेनिस खिताब जीत लिया ।
दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी रूड ने कहा ,‘‘ दोबारा यह ट्रॉफी लेकर बहुत अच्छा लग रहा है ।’’
करीब पांच हजार दर्शक श्वार्त्जमैन के समर्थन के लिये जुटे थे जिन्होंने पिछली बार यहां खिताब जीता था ।
रूड ने इससे पहले स्पेन के राबर्टो कारबालेस बाएना को हराया था जबकि श्वार्त्जमैन ने इटली के लोरेंजो सोनेगो को मात दी थी ।
एपी मोना
मोना

Facebook


