आत्मघाती गोल से चेलसी से हारा टोटेनहम

आत्मघाती गोल से चेलसी से हारा टोटेनहम

आत्मघाती गोल से चेलसी से हारा टोटेनहम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 6, 2022 1:04 pm IST

लंदन, छह जनवरी ( एपी ) टोटेनहम के डिफेंडरों ने आसानी से गोल गंवा दिये जिसकी वजह से चेलसी ने लीग कप फुटबॉल सेमीफाइनल के पहले चरण में 2 . 0 से जीत दर्ज करके बढत बना ली ।

पांचवें मिनट में केइ हावट्ज के शॉट पर डेविंसन सांचेस ने गेंद अपने ही गोल में डाल दी । इसके बाद टोटेनहम के जाफेट टेंगांगा और बेन डेविस ने चेलसी को दूसरा गोल तोहफे में दिया । जाफेट ने हेडर से गेंद बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन डेविस के कंधे से गेंद टकरा गई और उनके ही गोलकीपर हुजो लोरिस उसे रोक नहीं सके ।

अगले बुधवार को दूसरे चरण का मुकाबला टेाटेनहम के घरेलू मैदान पर खेला जायेगा ।

इस बीच चेलसी ने राहत की सांस ली है कि उसके स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू सार्वजनिक तौर पर क्लब के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के बाद माफी मांगकर लौट आये हैं ।

एपी मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में