माराडोना की मौत के मामले में सात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सुनवाई फिर शुरू

Ads

माराडोना की मौत के मामले में सात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सुनवाई फिर शुरू

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 08:55 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 08:55 PM IST

ब्यूनस आयर्स, 14 अप्रैल (एपी) महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की मौत में लापरवाही के आरोपी सात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ मामले की सुनवाई मंगलवार को एक साल बाद फिर शुरू हुई ।

मूल कार्यवाही एक साल पहले रूक गई थी जब मामले पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आने के बाद पीठासीन न्यायाधीश ने पद छोड़ दिया था ।

यह लापरवाही का मामला सात स्वास्थ्यकर्मियों पर केंद्रित हैं जिन पर पांच साल पहले ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में एक घर में माराडोना की मौत से पहले कई हफ्तों तक उनकी उचित देखभाल नहीं करने का आरोप है ।

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार माराडोना की 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी जब वह अपने दिमाग में खून के थक्के के इलाज के लिये हुए आपरेशन के बाद रिकवरी कर रहे थे ।

सातों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है । इसमें आरोप लगाया जाता है कि आरोपियों को पता था कि उनकी लापरवाही से खतरा हो सकता है लेकिन वे उसे रोकने में नाकाम रहे । दोषी पाये जाने पर उन्हें आठ से 25 वर्ष तक कारावास की सजा हो सकती है ।

एपी

मोना

मोना