दीक्षा ने पहले दौर में 67 का स्कोर बनाया

Ads

दीक्षा ने पहले दौर में 67 का स्कोर बनाया

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 09:00 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 09:00 PM IST

इविन लेस बेन्स (फ्रांस), 28 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां लेडीज यूरोपीय टूर की जबरा लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में चार अंडर-67 के स्कोर के साथ अच्छी शुरुआत की।

लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता दीक्षा ने छठे होल से शुरुआत करने के बाद सातवें, नौवें, 15वें होल में बर्डी करने के बाद 17वें होल में अपनी एकमात्र बर्डी की। उन्होंने चौथे और पांचवें होल में दो और बर्डी की।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही अन्य भारतीयों में हिताशी बक्शी ने खराब प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर 79 का स्कोर बनाया और अब उन्हें कट हासिल करने के लिए दूसरे होल में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

अवनि प्रशांत ने छह होल के बाद पार का स्कोर बनाया है जबकि प्रणवी उर्स तीन होल के बाद एक ओवर पर हैं।

दीक्षा शीर्ष पर चल रही नॉर्वे की डॉर्थिया फोरब्रिड से एक शॉट पीछे हैं जिन्होंने पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता