त्वेसा संयुक्त रूप से छठे स्थान पर

त्वेसा संयुक्त रूप से छठे स्थान पर

त्वेसा संयुक्त रूप से छठे स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 5, 2020 6:49 am IST

फ्लमसरबर्ग (स्विट्जरलैंड), पांच सितंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर त्वेसा मलिक ने शुरू में डबल बोगी से उबरते हुए लगातार दूसरा 69 का कार्ड खेला जिससे फ्लमसरबर्ग ओपन में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर चल रही हैं।

वह इस समय छह अंडर के कुल स्कोर पर हैं जिससे वह देश के बाहर पहला पेशेवर खिताब हासिल करने की दौड़ में हैं। उन्होंने दूसरे से चौथे होल में बर्डी की हैट्रिक की जिससे वह बीती रात शीर्ष पर चल रही स्टिना रेसन से तीन शाट पीछे हैं जिनका 36 होल में कुल स्कोर नौ अंडर है।

दीक्षा डागर ने भी कट में जगह बना ली और वह संयुक्त 38वें स्थान पर चल रही हैं। कट सात ओवर का रहा।

दीक्षा ने दूसरे दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में