मोंटेरी (मैक्सिको), 16 जून (एपी) ट्यूनीशिया ने विश्व कप फुटबॉल के पहले मैच में स्वीडन से 1 . 5 से मिली हार के बाद कोच साबरी लामूची को बर्खास्त करके फ्रेंच कोच हर्वे रेनार्ड को नियुक्त किया।
ट्यूनीशियाई फुटबॉल महासंघ ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
54 वर्ष के लामूची को जनवरी में ही कोच बनाया गया था ।
इस हार के बाद ट्यूनीशिया की अंतिम 32 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है । टीम को शनिवार को जापान से और 25 जून को नीदरलैंड से खेलना है ।
इससे पहले 1998 विश्व कप में ग्रुप चरण में इंग्लैंड और कोलंबिया से हारने के बाद भी ट्यूनीशिया ने कोच हेनरिक कास्परजाक को हटा दिया था । ट्यूनीशिया सातवीं बार विश्व कप खेल रहा है लेकिन कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं गया ।
एपी मोना सुधीर
सुधीर