त्वेशा स्विट्जरलैंड में तीन अंडर के साथ पांचवें ओर दीक्षा 28वें स्थान पर

त्वेशा स्विट्जरलैंड में तीन अंडर के साथ पांचवें ओर दीक्षा 28वें स्थान पर

त्वेशा स्विट्जरलैंड में तीन अंडर के साथ पांचवें ओर दीक्षा 28वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 4, 2020 6:36 am IST

फ्लमसरबर्ग (स्विट्जरलैंड), चार सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेशा मलिक ने फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला।

यह प्रतियोगिता लेडीज यूरोपियन टूर एक्सेस सीरीज का हिस्सा है। इस 54 होल की चैंपियनशिप की इनामी राशि 40,000 यूरो है।

त्वेशा ने चार बर्डी बनायी और इस बीच एक बोगी की। वह पहले दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर है।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी दीक्षा डागर ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 28वें स्थान पर है।

नार्वे की गोल्फर स्टिना रेसन ने सात अंडर 65 का स्कोर बनाया तथा उन्होंने स्टेफिनया अवांजो, एमेच्योर एम्मा स्पिट्ज और अनील कार्नेट पर तीन शॉट की बढ़त बनायी है।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में