त्वेसा ने आरामको सीरिज में कट में प्रवेश किया

त्वेसा ने आरामको सीरिज में कट में प्रवेश किया

त्वेसा ने आरामको सीरिज में कट में प्रवेश किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 18, 2022 3:25 pm IST

लंदन, 18 जून ( भाषा ) खराब शुरूआत से उबरकर वापसी करते हुए त्वेसा मलिक ने आरामको टीम सीरिज लंदन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

त्वेसा ने आठ फीट के भीतर तीन बर्डी चूके लेकिन 18वें होल पर बर्डी लगाया । पहले दौर में 74 के बाद उन्होंने दूसरे दौर में 78 का स्कोर किया ।

वह छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 59वें स्थान पर है जबकि 62 खिलाड़ियों ने कट में प्रवेश किया ।भारत की दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना सकी ।

इंग्लैंड की हेली डेविड ने आखिरी दौर से पहले दो शॉट की बढत बना ली है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में