सैफ चैम्पियनशिप विजेता दो महिला फुटबॉलरों का मेघालय में सम्मान
सैफ चैम्पियनशिप विजेता दो महिला फुटबॉलरों का मेघालय में सम्मान
शिलांग, 12 जून (भाषा) मेघालय फुटबॉल संघ (एमएफए) ने 2026 सैफ महिला चैम्पियनशिप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की खिलाड़ियों सानफिदा नोंगरुम और रिबांसी जामू को शुक्रवार को सम्मानित किया।
भारत ने छह जून को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को हराकर सात साल बाद सैफ महिला चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
इसके बाद राज्य लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का पोलो स्थिति एमएफए फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
सानफिदा टूर्नामेंट की स्टार खिलाड़ियों में शामिल रहीं। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में गोल किए और उन्हें टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया।
गोलकीपर रिबांसी जामू ने इस चैम्पियनशिप के दौरान मालदीव के खिलाफ मैच में भारतीय सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया।
सम्मान समारोह में दोनों खिलाड़ियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और नकद उपहार भी प्रदान किए गए।
पिछले साल शुरू की गई एक प्रोत्साहन योजना के तहत महासंघ ने घोषणा की कि दोनों खिलाड़ियों को बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


