अमेरिकी फुटबॉल टीम लगातार तीसरे ओलंपिक में जगह बनाने से चूकी

Ads

अमेरिकी फुटबॉल टीम लगातार तीसरे ओलंपिक में जगह बनाने से चूकी

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 08:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

गुआदलजारा (मैक्सिको), 29 मार्च (एपी) अमेरिका की पुरुष फुटबॉल टीम रविवार को यहां ओलंपिक क्वालीफिकेशन मैच में हांडुरास से 2-1 से हारने के कारण तोक्यो ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गयी।

हांडुरास की तरफ से जुआन कार्लोस ओबरेगॉन ने चौथे मिनट में गोल दागा। इसके बाद लुईस पाल्मा ने दूसरे हॉफ के शुरू में गोलकीपर डेविड ओचोआ की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

अमेरिकी कप्तान जैकसन युइल ने 52वें मिनट में 23 गज की दूरी से शॉट जमाकर खूबसूरत गोल किया लेकिन इसके बाद उनकी टीम ने कई मौके गंवाये और बराबरी का गोल नहीं दाग पायी।

अमेरिका की पुरुष टीम जहां तीन बार से ओलंपिक में क्वालीफाई करने में नाकाम रही है वहीं उसकी महिला टीम ने पिछले चार में से तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते हैं और उसे तोक्यो ओलंपिक में भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

एपी पंत

पंत

ताजा खबर