उदयन माने ने दिल्ली-एनसीआर ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप जीता

उदयन माने ने दिल्ली-एनसीआर ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप जीता

उदयन माने ने दिल्ली-एनसीआर ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 19, 2021 5:11 pm IST

गुरुग्राम, 19 मार्च (भाषा) पिछले काफी समय से लय हासिल करने के लिए जूझ रहे पुणे के गोल्फर उदयन माने ने दिल्ली-एनसीआर ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का खिताब शुक्रवार को अपने नाम किया।

इस 30 साल के खिलाड़ी ने 14 अंडर 274 के स्कोर के साथ पीजीटीआई का अपना 11वां खिताब जीता।

माने ने 2020-21 सत्र का अपना तीसरा खिताब जीता जिससे उनकी मौजूदा रैंकिंग 320 में काफी सुधार होगा और तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें बढ़ेंगी।

गुरुग्राम के शिवेन्द्र सिंह सिसोदिया 12 अंडर 276 के स्कोर के साथ करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान (संयुक्त रूप से) हासिल किया। बेंगलुरु चिक्कारंगप्पा (68) और पटना के अमन राज (69) भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

ऑडर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे करणदीप कोचर (67) 11 अंडर 277 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में