यूक्रेन की कोस्त्युक सेमीफाइनल में, रूस की आंद्रिवा से होगा मुकाबला

Ads

यूक्रेन की कोस्त्युक सेमीफाइनल में, रूस की आंद्रिवा से होगा मुकाबला

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:27 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:27 PM IST

पेरिस, दो जून (एपी) मौजूदा सत्र में क्ले कोर्ट पर शानदार लय में चल रहीं मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना रूस की युवा खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा से होगा।

कोस्त्युक ने मंगलवार को खेले गये अंतिम आठ मुकाबले में हमवतनल एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

रूस की 19 वर्षीय आंद्रिवा ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की अनुभवी खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-0, 6-3 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पहुंची 36 वर्षीय सिर्स्टिया शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर सकीं। आंद्रिवा की सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक नेट प्ले के सामने उनकी वापसी की कोशिश ज्यादा देर टिक नहीं पाई।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की मुखर समर्थक कोस्त्युक का टूर स्तर पर आंद्रिवा के खिलाफ 2-0 का रिकॉर्ड है।

कोस्त्युक क्वार्टर फाइनल ने जीत के बाद कहा, “यूक्रेन, विशेषकर कीव में एक बार फिर बेहद कठिन रात गुजरी है। कई लोगों की जान गई है।”

मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक सेट के महत्वपूर्ण अंकों पर 15वीं वरीय कोस्त्युक अधिक प्रभावी रहीं। इस जीत के साथ क्ले कोर्ट पर उनका 2026 का रिकॉर्ड 17-0 हो गया।

कोस्त्युक पेशेवर युग (1968 के बाद) में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यूक्रेन की पहली महिला बन गई हैं। स्वितोलिना अन्य तीनों ग्रैंड स्लैम में सेमीफाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में छठी बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकीं।

आंद्रिवा दो वर्ष के अंतराल के बाद दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ युद्धकालीन परिस्थितियों में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है। मैं केवल उस गेंद पर ध्यान देती हूं जो मेरी ओर आ रही होती है। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल और रणनीति पर रहता है।”

एपी

आनन्द नमिता

नमिता