सेसोन-सेवाइन (फ्रांस), 22 अक्टूबर (भाषा) भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में सफर बृहस्पतिवार को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झीयी से हारकर खत्म हो गया।
हुड्डा को 39 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीय खिलाड़ी से 14-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
अठारह साल की हुड्डा को वांग से लगातार दूसरी हार मिली। इससे पहले सिंगापुर ओपन में भी हुड्डा को हार मिली थी।
मिश्रित युगल में भारत के रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गाडे की जोड़ी को थॉम गिक्वेल और फ्रांस की डेल्फिन डेलरू की पांचवें नंबर की जोड़ी से 23-21, 8-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।
हुड्डा और मिश्रित युगल टीम के बाहर होने से एक दिन पहले भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
भाषा नमिता मोना
मोना