उन्नति हुड्डा फ्रेंच ओपन में जीती, आयुष शेट्टी टूर्नामेंट से बाहर

Ads

उन्नति हुड्डा फ्रेंच ओपन में जीती, आयुष शेट्टी टूर्नामेंट से बाहर

  •  
  • Publish Date - October 22, 2025 / 08:40 PM IST,
    Updated On - October 22, 2025 / 08:40 PM IST

सेसोन-सेवाइन (फ्रांस), 22 अक्टूबर (भाषा) उभरती हुई भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन लेकिन आयुष शेट्टी पुरुष एकल में जापान के कोकी वातानबे से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गए।

उन्नति ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन को 11-21, 21-13, 21-16 से हराया लेकिन इससे पहले आयुष को जापान के अनुभवी खिलाड़ी वातानबे के खिलाफ कड़े मुकाबले में 19-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अनुपमा उपाध्याय महिला एकल के पहले दौर में चीन की हान यू के खिलाफ 15-21, 11-21 से हार गईं जबकि अनमोल खरब को भी दक्षिण कोरिया की आन से यंग के खिलाफ 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पुरुष युगल के पहले दौर के मैच में रहमत हिदायत और मुहम्मद रियान अर्दियांतो की इंडोनेशिया की जोड़ी से भिड़ेंगे।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द