मोंटेवीडियो, पांच सितंबर (एपी) उरूग्वे, कोलंबिया और पराग्वे ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में अपने अपने मुकाबले जीतकर अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।
अर्जेंटीना, ब्राजील और इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका से पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं ।
उरूग्वे ने पेरू को हराया जबकि कोलंबिया ने बोलिविया को मात दी । कोलंबिया की टीम 2022 में कता में हुए विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी ।
अर्जेंटीना की टीम दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष पर है जिसने वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया । इस जीत में लियोनेल मेस्सी ने दो गोल दागे ।
ब्राजील ने चिली को 3 . 0 से हराया और वह दूसरे स्थान पर है ।
एपी
मोना पंत
पंत